फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस यूपी से लेकर लौटी अवैध हथियार व लाइसेंस

Sun, 28 Jun 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस यूपी के बागपत से चार दर्जन के करीब अवैध हथियार और लाइसेंस लेकर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन से फिरोजपुर लौटी है। इन लाइसेंसों पर फिरोजपुर असलाह ब्रांच की मुहरें लगी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


ये लाइसेंस यहां के गन हाऊस के मालिकों ने बनवाकर दिए थे। यह मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस ने गुरु हरसहाए स्थित भजन गन हाउस पर छापामारी कर अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए थे।

पंजाब पुलिस जो अवैध हथियार और लाइसेंस अपने साथ लेकर आई है वे सभी लाइसेंस धारक बागपत, बड़ौत, डकौली, सिंधाबली के हैं। पुलिस उक्त लाइसेंसों की असलाह ब्रांच में पड़े दस्तावेजों से मिलाकर देख रही है। पता चला है कि सभी लाइसेंस जाली हैं।
विज्ञापन


पुलिस असलाह ब्रांच के उन कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है जिन्होंने उक्त लाइसेंसों पर फिरोजपुर असलाह ब्रांच की मुहरें लगाई हैं।

ज्ञात हो कि कुछ माह पहले फिरोजपुर असलाह ब्रांच का एक कर्मी जाली लाइसेंस बनाने के आरोप में पकड़ा भी गया था। पुलिस ने बागपत के बसपा नेता दीपक यादव के गांव गौना स्थित फार्म में छापामारी कर कुछ लाइसेंस बरामद किए हैं जो राकेश और राहुल निवासी फिरोजपुर के नाम पर बने हैं, जो जाली हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बागपत की तहसील बड़ौत के पूर्व विधायक व नगर परिषद के चेयरमैन के असलाह लाइसेंस भी चेक किए हैं, उन पर फिरोजपुर असलाह ब्रांच की मुहरें लगी हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा और यूपी से भी सैकड़ों अवैध हथियार और लाइसेंस बरामद किए हैं। रविवार को गुरुहरसहाए थाना में हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सैंकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस जिन लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आई है उनके पीछे हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बहुत से लोग आए हुए हैं।

जिन लोगों के असलाह लाइसेंस हैं, उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है कि उन्हें किन गन हाउस के मालिकों ने लाइसेंस बनाकर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की तहकीकात में अबोहर, जलालाबाद, गुरुहरसहाए व फिरोजपुर के गन हाउस मालिकों से पूछताछ कर रही है।

2005 में फिरोजपुर में अवैध असलाह लाइसेंस का मामला उजागर हुआ था। इस मामले की सीबीआई ने जांच पड़ताल की थी। कई महीनों तक सीबीआई ने फिरोजपुर में डेरा जमा रखा था। सैकड़ों जाली असलाह लाइसेंस बरामद हुए थे।

मामले में कई पुलिस अधिकारी भी संलिप्त थे। सीबीआई को कई असलाह लाइसेंसधारकों के पते तक नहीं मिले थे, क्योंकि वो सभी लाइसेंस जाली थे। उस समय भी सीबीआई को हरियाणा, राजस्थान, यूपी, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से जाली असलाह लाइसेंस मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें