फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में भरती कराने का झांसा देकर छह लाख ठगे

Fri, 19 Feb 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्चेंट नेवी में भरती कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


अवतार सिंह निवासी रोशनपुर झुंगियां ने थाना जुल्कां पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने बेटे को मर्चेंट नेवी में भरती कराना चाहता था।

इसी दौरान वह आरोपी गुरनाम सिंह निवासी गुरु अमरदास कालोनी पिहोवा हरियाणा के संपर्क में आया। उसने शिकायतकर्ता को झांसा दिया कि वह उसके लड़के को मर्चेंट नेवी में भरती करा देगा, लेकिन इसके लिए उसे छह लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सौदे के तहत छह लाख रुपये आरोपी को दे दिए। लेकिन बाद में गुरनाम सिंह ने शिकायतकर्ता के लड़के को मर्चेंट नेवी में भरती नहीं कराया।

जब शिकायतकर्ता ने अपने छह लाख रुपये वापस मांगे, तो वह भी देने से इनकार कर दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें