फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: अमेरिका जाने का सपना पड़ा महंगा, झांसा देकर इंडोनेशिया में बनाया बंधक, धमकी देकर 40 लाख भी वसूले

Sun, 05 Mar 2023 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

ट्रैवल एजेंटों ने युवक को कहा कि अमेरिका जाने के लिए उसे इंडोनेशिया से होकर जाना पड़ेगा। बाद में आरोपियों ने युवक के सारे डाक्यूमेंट लेकर उसे इंडोनेशिया में ही बंधक बना लिया। युवक को जान से मारने की धमकियां दीं और जबरन उससे पंजाब में परिवार वालों को फोन करके कहलवा दिया कि वह अमेरिका पहुंच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ले जाने का झांसा देकर पटियाला के गांव माजरी अकालियां के एक युवक को ट्रैवल एजेंटों की ओर से इंडोनेशिया में बंधक बनाने और जान से मारने की धमकियां देकर 40 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच के बाद हरियाणा के एक ट्रैवल एजेंट समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


अमनदीप सिंह निवासी गांव माजरी अकालियां की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत के मुताबिक उसका अमेरिका भेजने संबंधी आरोपी मुनीश कुमार निवासी दशमेश नगर राजपुरा, परमजीत सिंह निवासी भबोल जिला यमुनानगर हरियाणा और सुखविंदर सिंह निवासी राजपुरा के साथ 40 लाख में सौदा हुआ था। तय हुआ था कि सारे पैसे उसके अमेरिका पहुंचने पर ट्रैवल एजेंटों को दिए जाएंगे। 

ट्रैवल एजेंटों ने युवक को कहा कि अमेरिका जाने के लिए उसे इंडोनेशिया से होकर जाना पड़ेगा। बाद में आरोपियों ने युवक के सारे डाक्यूमेंट लेकर उसे इंडोनेशिया में ही बंधक बना लिया। युवक को जान से मारने की धमकियां दीं और जबरन उससे पंजाब में परिवार वालों को फोन करके कहलवा दिया कि वह अमेरिका पहुंच गया है। इसलिए ट्रैवल एजेंटों को सौदे के मुताबिक 40 लाख रुपये दे दिए जाएं। आरोपियों ने धोखे से 40 लाख रुपये ले लिए। बाद में बड़ी मुश्किल से युवक आरोपी ट्रैवल एजेंटों के चंगुल से बचकर वापस अपने घर लौटा। उसने अपने साथ हुए धोखे के बारे में पटियाला में पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी ट्रैवल एजेंटों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लीख की ठगी
विदेश भेजने का झांसा देकर दंपती व उनके लड़के की ओर से तीन लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। राजपुरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह कार्रवाई महिंगा सिंह निवासी गांव सलेमपुर सेखां की शिकायत पर हुई है। आरोपियों की पहचान हरबंस सिंह, उसकी पत्नी जसपाल कौर व बेटे परमिंदर सिंह निवासी आनंद नगर पटियाला के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें