फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला में पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी करने वाले तीन काबू

Tue, 28 Jun 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में कुरान की बेअदबी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते आईजी परमराज उमरानंगल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालेरकोटला में शुक्रवार को पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी के बाद मचे बवाल के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पटियाला जोन के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने बताया कि इस घटना के कारण मुस्लिम समुदाय में काफी रोष था। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। इस संबंधी मालेरकोटला में विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। 

सीआईए स्टाफ बहादुर सिंहवाला के इंचार्ज सतनाम सिंह सनौरी अड्डा पटियाला में अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली की जिन व्यक्तियों ने मालेरकोटला में पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी की थी वह विजय कुमार थाना भवानी रोड जींद हाल पालम कालोनी दिल्ली, नंद किशोर उर्फ गोल्डी निवासी बेगोवाल  (तारागढ़) जिला पठानकोट और उसका बेटा गौरव वारदात के समय इस्तेमाल की मिलेट्री रंग की जीप में सवार होकर पुल नदी पटियाला से पार करके दिल्ली की तरफ जाएंगे। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से नदी पुल पटियाला के पास घलौड़ी गेट श्मशानघाट पर नाकाबंदी करके तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जीप की तलाशी करने पर एक लाइटर पवित्र कुरान शरीफ के पन्नों की जिल्द को जलाया गया था, तीन जोडे़ सर्जिकल ग्लब, पचास ग्राम सोने का सिक्का, एक सफेद सोने की माला, वारदात के समय टोल प्लाजा की पर्चियां और सलीम पार्किंग स्टैंड सरहदी गेट मालेरकोटला की पर्ची जहां वारदात से करने से पहले रेकी करते समय इन्होंने गाड़ी पार्क की थी बरामद हुए। इस मौके पर पटियाला रेंज के डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, एसएसपी पटियाला गुरमीत सिंह चौहान, एसएसपी बरनाला गुरप्रीत सिंह तूर, एसएसपी संगरूर प्रितपाल सिंह थिंद, एसपी जसकिरनजीत सिंह तेजा मौजूद थे।

वारदात से पहले खरीदी थी नई जीप
आईजी परमराज उमरानंगल ने बताया कि वारदात के मास्टरमाइंड विजय कुमार (दिल्ली) और बेगोवाल (तारागढ़) जिला पठानकोट के रहने वाले नंद किशोर और उसके बेटे गौरव ने घटना का अंजाम देने से पहले एक नई थार जीप खरीदी थी। इसमें सवार होकर वह मालेरकोटला आए और गाड़ी को एक पार्किंग में खड़ी करके पैदल रेकी की। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। 

पहले से दर्ज हैं कई मामले
आईजी उमरानंगल ने बताया कि मास्टर माइंड विजय कुमार का पिछला रिकॉर्ड आपराधिक रहा है। वह एक मामले में पीओ भी है और गाजियाबाद में इसपर मामला दर्ज है। नंद किशोर और उसका पुत्र गौरव का गांव तारागढ़ सरहद पर है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें