फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं लव अफेयर तो नहीं स्टूडेंट्स की गुमशुदगी का कारण

Thu, 14 May 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आयुर्वेदिक कालेज के दो स्टूडेंट्स के लापता होने के पीछे लव अफेयर कारण हो सकता है। दरअसल पुलिस को लापता स्टूडेंट जगरूप सिंह की काल डिटेल में एक लड़की का नंबर मिला है।
विज्ञापन



इस नंबर से कईं इनकमिंग व आउट गोइंग काल हैं। पुलिस अब इस एंगल से इस पूरे मामले को सुलझाने में लग गई है। फिलहाल स्टूडेंट्स का कोई सुराग नहीं लग पाया था।


सरकारी आयुर्वेदिक कालेज से रविवार शाम से डी फार्मेसी सैकेंड ईयर के दो स्टूडेंट्स जगरूप सिंह निवासी अमृतसर और परमिंदर सिंह निवासी होशियारपुर लापता हो गए थे। वह दोनों कालेज के हॉस्टल में ही रहते थे। दोनों अपने दोस्तों को यह कह कर गए थे कि वह अपने किसी लोकल रिश्तेदार को मिलने थापर यूनिवर्सिटी के पास जा रहे हैं। लेकिन बाद में लौटे ही नहीं। पुलिस को जांच में दोनों के मोबाइल फोन हॉस्टल से ही मिल गए थे।
विज्ञापन




पुलिस ने दोनों का सुराग लगाने के बाद जगरूप व परमिंदर सिंह की काल डिटेल निकाली थी। संबंधित सिविल लाइन थाना इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह की मोबाइल काल डिटेल में एक लड़की का नंबर मिला है। जिस पर काफी काल की गई हैं और काफी आई भी हैं। इस लड़की के बारे में पता लगाया जा रहा है। लापता होने के पीछे लव अफेयर भी कारण हो सकता है। इसलिए पुलिस ने अब इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्टूडेंट्स का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन



   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें