एटीएम कार्ड बदलकर 84 हज़ार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रिटायर्ड मुलाजिम बलवीर सिंह शनिवार को राजपुरा में कालका रोड पर स्थित एक एटीएम से रुपये निकलवाने गए।
वहां मौजूद एक नौजवान ने एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए कर्मचारी की मदद करने की बात कहते हुए एटीएम बदल लिया। वह कुछ दिन बाद दोबारा रुपये निकलवाने एटीएम पर गया तो रुपये नहीं निकले।
इस बात की शिकायत लेकर वह मुलाजिम बलवीर सिंह बैंक में गया तो उसे पता चला कि उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ है।
उसके एटीएम कार्ड की मदद से हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर रुपये निकलवाने के साथ 25 हजार रुपये किसी के खाते में ट्रांसफर भी किए गए है।
बैंक वालों ने जब सारे मामले की जांच की तो पता चला कि उसे अब तक लगभग 84000 हजार की चपत लग चुकी थी।