फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध चिट फंड कंपनियों ने लोगों से ऐंठे कई करोड़

Wed, 10 Jun 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवा क्षेत्र में कई चिट फंड कंपनियां बडे़ पैमाने पर पांव पसार चुकी हैं और कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से दोनों हाथों से पैसा ऐंठ रही हैं।
विज्ञापन


सभी वर्ग के लोग कर्ज उठाकर इन कंपनियों में पैसा निवेश कर रहे हैं। किसान तो बैंकों में जमीन गिरवी रखकर कर्ज उठा रहे हैं। इन कंपनियों ने सुनाम, लहरागागा और दिडबा इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है।

पिछले एक साल के भीतर ये कंपनियां लोगों से कई सौ करोड़ ऐंठ चुकी हैं। साल बाद पैसा वापस नहीं आता देख अब पीड़ित लोग संघर्ष की राह पर चलने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

  
पीड़ित लोग अभी भी कंपनियों के बहकावे में आने के कारण मुंह नहीं खोल रहे हैं। कंपनियों द्वारा उन्हें सितंबर 2015 में पैसा देने के सपने दिखाए जा रहे हैं। छाजली गांव के बूटा सिंह ने बताया कि एक साल पहले उसने अपनी भैंसें बेचकर करीब दो लाख चिट फंड कंपनी में लगाए थे।

मजदूरी करते पाला सिंह ने बताया कि उसने अपने खून पसीने की कमाई के 27 हजार रुपये चिट फंड कंपनी को साल पहले दिए थे, लेकिन कंपनी ने उसे एक पैसा भी वापस नहीं किया है।

सीपीआई एमएल ने पीड़ितों को पैसे दिलाने के लिए संघर्ष करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश नेता गोबिंद सिंह छाजली ने कहा कि पार्टी ने इंसाफ मोरचे का गठन कर दिया है।

जल्द ही कंपनी व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किए जाएंगे। वहीं, भाकियू एकता उग्राहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि सरकार को तुरंत इन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें