फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, यहां देखें

Wed, 10 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में 16 जून से शुरू हो रही बीएड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस बार विद्यार्थियों को दूसरे कॉलेजों में जाकर परीक्षा देनी होगी। परीक्षा केंद्रों में बदलाव के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि कार्यवाहक कुलपति सुधीर राजपाल के आदेशानुसार, इस बार बीएड परीक्षा में परीक्षा केन्द्रों में बदलाव (रोटेशन) किया जाएगा। जिस बीएड कालेज में विद्यार्थी ने पढ़ाई की है, उस कालेज में विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सकेगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया जाएगा। बीएड परीक्षा में परीक्षा ड्यूटी वाले स्टाफ को लेकर भी सावधानी बरती जाएगी। परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें