जागरण से उठाकर एक 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात 31 अक्तूबर की है। पांचों आरोपियों ने पीड़िता को मुंह न खोलने की धमकी देकर कई दिनों तक उसका शोषण किया।
हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद थाना मंडी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर अलौड़ गांव के पांच युवकों पर दुराचार, अपहरण और चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट की पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
आरोपियों की पहचान विशाल, अंग्रेज सिंह, हरमिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह और लक्ष्मण सिंह निवासी अलौड़ के तौर पर हुई है। मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर जसवीर कौर ने बताया कि पीड़िता जागरण में गई हुई थी।
अलौड़ के पांच युवकों ने पीड़िता को अगवा किया और अपने गांव ले जाकर खेतों में लगी मोटर पर रात को उससे रेप किया। सुबह छह बजे लड़की अपने घर पहुंची। पीड़िता की शुक्रवार को डॉक्टरी जांच करवाई गई है।