फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन के बंद घर से उड़ा ले गए लाखों का सामान

Sat, 07 Nov 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़े घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह ने एक बार फिर आतंक मचा दिया है। गिरोह ने सेक्टर-68 में बंद पड़े बिजनेसमैन के घर को निशाना बनाया। चोर घर से बीस लाख की ज्वेलरी, ब्रांडेड कपड़े, कीमती घड़ी, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक आइटम ले जाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


हालांकि चोरी के बाद फोन करने पर भी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वीरवार रात को भी पुलिसकर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। इसके बाद इलाके के पार्षद बॉबी कंबोज ने शुक्रवार सुबह जब उच्च अधिकारियों को फोन कर सूचित किया तब जाकर फेज-आठ थाने की पुलिस की नींद खुली।

इसके बाद मौके पर पुलिस की फ्रिंगर प्रिंट से लेकर अन्य माहिरों की टीम मौके पर पहुंची। फेज-आठ की पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजनेसमैन सुरिंदर सिंह गिल ने बताया कि वह सेक्टर-68 के मकान नंबर 2265 में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बीते माह ही मकान किराए पर लिया था। वहीं, बीते सोमवार को वह पत्नी के साथ बिजनेस टूर पर जयपुर गए थे। जब वीरवार रात घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए। जब वह मकान के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी से सारा सामान गायब था। वहीं, सारे मकान में टूट फूट हुई थी। उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित  किया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने इलाके के पार्षद को घटना के बारे में बताया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से बात की। तब जाकर पुलिस की टीम पहुंची है।
विज्ञापन


यह सामान ले गए चोर
1 दो सोने की चेन
2. दो सोने के कड़े
3. हीरे की अंगूठी
4. दो सोने की अंगूठियां
5. सोनी का महंगा मोबाइल
6. चार लाख के करीब घड़ी
7. मेकअप का सामान
8. ब्रांडेड कपड़े
9. इलेक्ट्रॉनिक आइटम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें