फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल मुलाजिम ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर दी जान

Fri, 04 Nov 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
Suicide - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फाइनेंसर से तंग आकर एक अस्पताल मुलाजिम ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मरने वाले मुलाजिम की पत्नी के बयान पर आरोपी फाइनेंसर को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना पसियाना के एएसआई शिव कृपाल सिंह ने बताया कि माता कौशल्या अस्पताल में मुलाजिम राज कुमार (43) निवासी लाहौरी गेट पटियाला ने गांव धामोमाजरा के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने राज कुमार बचाने की कोशिश की लेकिन बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मरने वाले की पत्नी सीमा रानी को बुलाया। 

सीमा रानी ने बयान दिया है कि उसके पति ने दो लाख रुपये फाइनेंस पर यादविंदर सिंह निवासी गांव बारन से ले रखे थे। इन पैसों को लेकर फाइनेंसर उसके पति को काफी परेशान कर रहा था। इसके कारण वह काफी मानसिक तनाव में था। पुलिस ने लाश को गोताखोरों की मदद से भाखड़ा नहर से बरामद करके इसका पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनेंसर के खिलाफ पुलिस ने बयान के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें