फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से लाखों के गहने, नगदी ले गए चोर

Tue, 24 May 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
चोरी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
निकटवर्ती कस्बा देवीगढ़ की जगजीत कालोनी के एक घर से चोर लाखों की कीमत के सोने के गहने और 90 हजार की नगदी उड़ा ले गए। वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था। सूचना पाकर संबंधित थाना जुल्कां पुलिस स्नीफर डाग के साथ मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना जुल्कां के सहायक सब इंस्पेक्टर नराता राम ने बताया कि कस्बा देवीगढ़ की जगजीत कालोनी का रहने वाला राकेश कुमार अपने सारे परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में सभी देवियों के दर्शनों को शनिवार से घर को ताला लगाकर गया हुआ था। इसी बीच आरोपियों ने रेकी करके चोरी की वारदात को रविवार देर रात अंजाम दे दिया। चोरों में से एक रसोई में लगे हवा बाहर निकालने वाले पंखे को निकालकर अंदर घुसा। जिसने घर का दरवाजा खोलकर अपने बाकी साथियों को अंदर ले लिया। फिर सभी ने मिलकर घर की अलमारियों व बेड में रखे सामान की तलाशी ली और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के मालिक राकेश कुमार के मुताबिक चोर घर की अलमारियों में रखे करीब 23 तौले सोने के गहने और 90 हजार की नगदी ले गए हैं। इस बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें