फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से संबंधों पर थी चचेरे भाई ने की थी गुरजंट की हत्या

Sat, 18 Jul 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बाघापुराना इलाके के गांव समाधभाई में तकरीबन 20 दिन पहले तेजधार हथियारों से कत्ल किए गुरजंट सिंह की हत्या का पर्दाफाश कर पुलिस ने दंपति समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अपनी पत्नी से अवैध संबंधों का पता लगने बाद उसके चचेरे भाई ने हत्या की थी। पुलिस ने मोबाइल काल डिटेल जरिये आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खैहरा ने मीडिया को बताया कि गुरजंट सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव समाधभाई जिला बठिंडा में पड़ते गांव जलाल में पेटियां बनाने का काम करता था। बीती 28 जून को उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर शव गंदे नाले में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


कत्ल का सुराग लगाने के लिए रजेशवर सिंह सिद्धू एसपी. (आई), बलविंदर सिंह डीएसपी बाघापुराना, इंस्पेक्टर प्रेम सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ और इंस्पेक्टर प्रताप सिंह मुख्य अफसर थाना बाघापुराना के अलावा सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश की टीमों ने अलग -अलग बिंदुओं पर जांच की।

 गुरजंट सिंह की हत्या के आरोप में उसके चाचे के लड़के अमनदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह और उसकी  पत्नी नगिंदर कौर और साले मनिंदर सिंह पुत्र मक्खण सिंह निवासी बाघापुराना को गिरफ्तार कर लिया है। गुरजंट सिंह के चचेरे भाई अमनदीप सिंह की पत्नी  नगिंदर कौर से अवैध संबंध थे।

आरोपी अमनदीप सिंह राज मिस्त्री का काम करता है गांव झंडेआना में उसका काम चलता था और मोबाइल पर फोन आने कारण उसे अपनी पत्नी के चाल चलने पर शक हो गया और उसने अपनी पत्नी को दबाव डाल कर पूछा। इस पर वह गुरजंट के साथ अवैध संबंध के बारे में मान गई।

इस के बाद अमनदीप सिंह ने 28 जून को अपनी पत्नी सेगुरजंट सिंह को फोन करवाया कि वह घर में अकेली है। इस पर गुरजंट सिंह दोपहर ढाई बजे के करीब नगिंदर कौर के घर चला गया।अमनदीप सिंह घर में छिप कर बैठा था।  
नगिंदर कौर इसके बाद गुरजंट सिंह को अपने कमरे में ले गई औरो पहले से बनाई योजना के अंतर्गत उसे चाय बना कर दी।

जब गुरजंट सिंह चाय पी रहा था तो अमनदीप सिंह ने घर के गेट में ताला लगा दिया और कमरे में गया। इसके बाद चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गुरजंट कमरे में से निकल कर बाहर भागने लगा तो आरोपी अमनदीप सिंह ने तलवार से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इस दौरान आरोपी के दाहिने हाथ में चोट लगी। इस से बाद पत्नी से मिल कर कमरे में गिरा खून साफ किया और शव को काली तिरपाल में लपेट कर दरवाजे के पास कमरे में रखकर और अपनी पत्नी और बच्चे समेत बाघापुराना में ससुराल घर आ गया।

शाम तकरीबन 6 बजे वह अपने साले मनिंदर सिंह के साथ बाइक पर वापस गांव आ गया और देर रात शव तिरपाल से निकालकर मनिंदर सिंह की मदद से घर के बाहर बहती पकी नाली में फेंक दिया और फिर अपने ससुराल घर बाघापुराना चला गया। उन्होंने बताया कि मृतक गुरजंट सिंह की मां गांव में फोटोग्राफी की दुकान करते जगरूप सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही थी।

उन्होंने कहा कि इस हत्या के लिए महिला नगिंदर कौर उसके भाई मनिंदर सिंह और पति अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर हत्या के लिए इस्तेमाल कियेे तेजधार हथियार चाकू, तलवार बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें