स्वाट टीम और भदोखर पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की। कार पर लादकर शराब को डलमऊ की तरफ ले जाया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक अंबाला से तस्करी करके शराब यहां लाई जा रही थी। शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
बरामद की गई शराब की बोतलों पर फार सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली अंकित है। पुलिस का कहना है कि तस्करों की तलाश की जा रही है।
भदोखर थानेदार एसएन यादव और स्वाट टीम मुंशीगंज-डलमऊ रोड पर मिसरनपुर तिराहा पर चेकिंग लगाए हुए थी। इसी दौरान कार संख्या यूपी 33 एए 5455 गुजरी।
जैसे ही गाड़ी रोका गया, वैसे ही उस पर सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी पर अंग्रेजी शराब की बोतलें रखी थीं।
पुलिस के मुताबिक कार पर कुल 2400 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक की है। जांच में आया है कि अंबाला से तस्करी करके शराब को डलमऊ की तरफ ले जाया जा रहा था।
शराब की बोतलें पर फार सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली अंकित है। इसके अलावा कार से रीफिलिंग व बॉटलिंग में प्रयोग होने वाली खाली बोतलें और विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड के ढक्कन भी बरामद हुए हैं।
थानेदार का कहना है कि कार को कब्जे में लिया गया है। शराब तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा।