वीरवार सुबह पटियाला रोड शिव मंदिर बनवाड़ी के नजदीक एक सरकारी बैंक कर्मचारी का खतानों से शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना
पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की
मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखवा दिया है। मृतक की जेब से मिले
मोबाइल से जानकारी प्राप्त कर उसके वारिसों को पुलिस ने सूचित किया।
पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति संजय वोहरा ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में बतौर दर्जा चार कर्मचारी था।
वह
बुधवार देर शाम सारे कार्य खत्म कर बैंक से चला गया लेकिन अपने घर नहीं
पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन संजय का कहीं भी पता नहीं
चला। वीरवार सुबह पुलिस को संजय वोहरा का शहर के बीचों बीच शव मिलने की
सूचना मिली तो उन्होंने मृतक के परिवार के लोगों को मौके पर बुलाकर पहचान
करवाई। सिटी थाना के आईओ एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने
के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मृतक की मौत कैसे हुई। रिपोर्ट के आ जाने के
बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।