फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी आशिक: युवती को नहर में फेंका... फिर खुद ही बचाया, होटल में ले जाकर दो दिन तक करता रहा गंदा काम

Mon, 05 May 2025 08:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती के साथ दरिंदगी की। पहले युवती को नहर में धक्का दे दिया और फिर खुद ही बचा भी लिया। इसके बाद आरोपी ने होटल में ले जाकर दो दिन तक उसकी अस्मत लूटी।
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती को नहर में धक्का दे दिया। जब युवती पानी में डूबने लगी तो खुद ही बचा भी लिया। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया और वहां अपनी हवस की प्यास बुझाई। आरोपी ने दो दिन तक युवती को होटल में रखा और दुष्कर्म करता रहा। 

विज्ञापन


घटना पंजाब के पटियाला की है। आरोपी युवक पीड़ित युवती की रिश्तेदारी में ही है। वह पीड़िता की बहन का देवर है। युवती की शिकायत पर थाना लाहौरी गेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान संदीप निवासी साहिब नगर थेहड़ी पटियाला के तौर पर हुई है। 

पीड़िता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी उसकी बहन का देवर है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी संदीप उससे शादी करना चाहता था। वह पीड़िता पर शादी का दवाब बना रहा था। शादी न करने पर अपनी जान देने की धमकियां देता था। 30 अप्रैल को आरोपी दोपहर 2 बजे पीड़िता को पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल से अपनी बाइक पर बैठाकर घन्नौर साइड ले गया। वहां पर आरोपी ने युवती को घन्नौर नहर में धक्का दे दिया। जब युवती पानी में डूबने लगी तो खुद ही नहर में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लाया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को एक होटल में ले गया। वहां उसने एक कमरे लिया जहां युवती को दो दिन तक साथ रखा। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने होटल में दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी 3 मई को पीड़िता को उसके चाचा के घर के पास छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। क्योंकि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें