फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ किलो नकली दूध सहित चार काबू

Tue, 14 Jul 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत विभाग ने दो क्विंटल नकली दूध के कैंटर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस दूध को मोहाली वेरका प्लांट में सप्लाई करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि जिला सेहत अफसर डॉ. राजिंदर कुमार की टीम ने खमाणों इलाके में आते गांव पंजकोहा में चार लोगों को दूध में मिलावट करते रंगे हाथों पकड़ा। चारों आरोपी वेरका से अधिकृत हैं। यह नकली दूध को तैयार कर इसे वेरका प्लांट मोहाली में डालने की तैयारी कर रहे थे।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से वेरका के टैंकर को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह लोग खमाणों के गांवों से दूध इकट्ठा करते थे और रास्ते में किसी सुनसान जगह पर नकली दूध की मिलावट करते थे।
विज्ञापन


सेहत विभाग की टीम ने मौके से एक इनोवा गाड़ी में पड़े चार कंटेनरों से रिफाइंड, चीनी, नमक और अन्य रसायनों से तैयार किया नकली दूध भी बरामद किया है। दूध को टेस्ट करवाने के लिए सेक्टर-11 चंडीगढ़ की लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर दोषियों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलदीप सिंह, जसवीर सिंह, पवनदीप सिंह, शमशेर सिंह निवासी खटरा समराला के तौर पर हुई है। खमाणों पुलिस ने चारों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपियों का एक साथी मौके से फरार है। यह कार्रवाई डीसी कमलदीप सिंह संघा के आदेश पर की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें