राजपुरा पुलिस ने दड़े सट्टे वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीते दिन छापामारी कर 5 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर चार आरोपियों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
पटियाला पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुरा में टाउन व शहर में दड़े सटे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। पुलिस की तीन टीमों ने अलग अलग जगहों पर लाटरी के नाम पर दडे़ सट्टे के कारोबार करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे करीब साढे़ पांच लाख रुपये बरामद किए। पुलिस आरोपियों को जांच के लिए पटियाला साथ ले गई। वहां पर जांच करने के बाद अशोक कुमार, रिंकू कुमार, ललित कुमार व दलीप कुमार को नगदी सहित हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया।