फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के चार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, माहौल नियंत्रण में

Wed, 22 Jul 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात को जमालपुरा में एक युवक की गुंडात्वों द्वारा बीच चौक गोली मारकर की गई हत्या के बाद से अब तक शहर का माहौल पूरी तरह से तनाव मुक्त नहीं हुआ है, लोगों के भारी विरोध और जमालपुरा मुकम्मल बंद रहने के बाद बुधवार को जिला संगरूर पुलिस ने हत्याकांड में शामिल नौ युवकों में से चार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


साथ ही सोमवार देर शाम इस घटना का विरोध कर रहे करीब तीन सौ प्रदर्शनकारियों पर सिटी पुलिस ने इरादा कत्ल और सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी में विघ्न डालने और पुलिस वाहन तोड़ने की विभिन्न धाराओं का भी पर्चा दर्ज कर लिया है। उधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है और अपनी जान को खतरा बताया है।

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बुधवार को मालेरकोटला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुरा के मोहम्मद तनवीर हत्याकांड में शामिल नौ आरोपियों में से चार मोहम्मद हारून, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद अजमल और बालू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शेष भी जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे। उधर, एहतियात के तौर पर जिले भर की भारी पुलिस फोर्स बुधवार को भी मालेरकोटला के चप्पे-चप्पे पर तैनात रही जिससे साफ था कि शहर का माहौल अभी पूरी तरह से तनाव मुक्त नहीं हुआ है।

बुधवार को मृतक नौजवान मोहम्मद तनवीर को अंतिम विदाई (रस्मे कुल) के शोक समागम में हिस्सा लेने पहुंचे करीब पांच सौ से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के पार्षद लियाकत अली ने दो टूक कहा कि अब इलाके के लोग गुंडागर्दी को सहन नहीं करेंगे और इस वारदात को अंजाम देने वाले नौ आरोपियों के परिवार का सामाजिक बायकाट किया जाएगा।

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद जावेद, शहबाज और बिंदा माजरी तीनों को इस मामले में शामिल करके इनपर भी कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसी मामले में भी थाना सिटी-1 के प्रभारी हरिंदर सिंह का तबादला भी कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस पकड़ में आए चारों व्यक्तियों का चार दिन का पुलिस रिमांड भी पुलिस को मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें