फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज कपूर मामले की सुनवाई आज

Wed, 22 Jul 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित मनोज कपूर अपहरण मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर 23 जुलाई वीरवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन



हाईकोर्ट ने 6 मई को हुई सुनवाई पर जिला पुलिस समेत ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन को इस केस से संबंधित संदिग्ध लोगों के लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाकर रिपोर्ट पेश करने की हिदायतें दी थी। अभी तक पुलिस यह टेस्ट नहीं करवा पाई है। हालांकि पुलिस ने संदिग्धों के टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर रखी है और इसके लिए पुलिस ने स्थानीय सीजेएम कोर्ट में 8 संदिग्ध लोगों के टेस्ट कराने को लेकर याचिका दायर की हुई है।



यह सभी भी उसी मनी लोडर निजी कंपनी के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी हैं, जिनके साथ मनोज कपूर काम करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन 8 संदिग्धों में से 6 ने कोर्ट के पास अपना टेस्ट करवाने की सहमति दे दी है। दो संदिग्धों ने यह टेस्ट करवाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें