फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर 17 लाख ठगे

Fri, 20 May 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
विदेश भेजने का झांसा देकर पटियाला में हीरा आटो मोबाइल के नजदीक एकम कंस्ट्रक्शन के मालिक विक्रम वालिया की ओर से 17 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर विक्रम वालिया के खिलाफ धोखाधड़ी और ह्यूमन ट्रैफेकिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अनुपम सहगल निवासी नजदीक हनुमान मंदिर समानिया गेट ने लाहौरी गेट थाना पुलिस के पास बयान दिया था कि वह विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान वह विक्रम वालिया के संपर्क में आया जिसने उसे विदेश भेजवाने का वादा किया। सौदा 17 लाख रुपयेे में तय हुआ। सौदे की तय राशि शिकायतकर्ता ने आरोपी को दे दी। बावजूद इसके आरोपी ने न तो उसे विदेश भिजवाया और न ही पैसे वापस किए। इस बयान के आधार पर पुलिस ने विक्रम वालिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें