फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल के दोषी बाप-बेटा को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपये जुर्माना

Sat, 03 Sep 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
समाना के नजदीकी गांव तलवंडी मलिक में हुए एक कत्ल केस में पटियाला की अदालत ने शनिवार को पिता-बेटे को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषियों को एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। एडिशनल सेशन जज बलजिंदर सिंह की अदालत ने तलवंडी मलिक के निवासी संतोख सिंह व गुरभेज सिंह को यह सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


इसी गांव के रहने वाले निशाबर सिंह की शिकायत पर दोनों दोषियों के खिलाफ थाना सदर समाना में 18 अगस्त 2014 को उसके लड़के निशान सिंह का कत्ल करने का मामला दर्ज किया गया था। केस फाइल के मुताबिक निशाबर सिंह व उसके लड़के पर खेतों में काम करके घर लौटते हुए एक जगह पर छिपे इन दोनों दोषियों ने किसी पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान निशान सिंह गंभीर घायल हो गया था और इलाज दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें