तीन लोगों ने एक व्यक्ति को कनाडा भेजने का झांसा देकर चौदह लाख रुपये ठग लिए। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दिल्ली के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
मनबीर सिंह वासी गांव मलवाल कदीम थाना कुलगढ़ी ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी मनजीत सिंह, सोनिया और राज कुमार वासी मकान नंबर-2025 महिंदर नगर नई दिल्ली ने उसे कनाडा भेजने के लिए एडवांस में चौदह लाख रुपये लिए। काफी दिन बीतने के बाद भी उसे कनाडा नहीं भेजा तो उसने अपने पैसे वापस मांगें।
इस पर आरोपियों ने पैसे लौटाने पर आनाकानी करना शुरू कर दिया। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।