फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई से रिश्वत लेते एएनएम गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को हेल्थ सब सेंटर अगोल की एएनएम को तीन हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के डीएसी जसवंत सिंह मांगट के अनुसार एनआरआई हरप्रीत सिंह गिल ने शिकायत की थी कि हेल्थ सब सेंटर अगोल की एएनएम प्रवीण कुमारी निवासी करतार कॉलोनी पटियाला उससे रिश्वत मांग रही है। दरअसल एनआरआई के पिता की मौत 22 जून  को हो गई थी। पिता का मृत्यु सर्टिफिकेट देने के बदले में प्रवीण कुमारी ने एनआरआई से तीन हजार की रिश्वत मांगी। दोनों पार्टियों में सौदा तय हो गया।

इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने डीएसपी मांगट की अगुवाई में शुक्रवार को एएनएम प्रवीण कुमारी को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रोहटी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएनएम ने रिश्वत के तीन हजार रुपये गवाह सतविंदर सिंह निवासी हकीमपुरा की हाजिरी में मांग कर हासिल किए। विजिलेंस की टीम में एसआई प्रितपाल सिंह, एएसआई पवितरपाल सिंह, हवालदार कुंदन सिंह, अमरजीत सिंह, हरमीत सिंह, जनक राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें