फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की बच्ची गर्भवती: जिस ऑटो से स्कूल आती-जाती थी बच्ची उसके चालक ने किया दुष्कर्म, डराता भी था आरोपी

Mon, 31 Mar 2025 02:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

माता पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ऑटो का सहारा लेते हैं। अभिभावक अनजान ऑटो चालकों पर विश्वास कर बच्चों को उनके भरोसे छोड़ देते हैं। इसी विश्वास का फायदा उठाकर चालक बच्चों का शारीरिक शोषण करते हैं। ऐसा ही मामला पटियाला में भी सामने आया है। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवति हो गई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को किसी और नहीं बल्कि बच्ची को स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक ने अंजाम दिया है।  

विज्ञापन


थाना बख्शीवाला पुलिस ने मामले में बच्ची की मां के बयान पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 25 साल के शुभम कनौजिया निवासी बाबू सिंह कॉलोनी पटियाला के तौर पर हुई है, जो विवाहित है। पुलिस के मुताबिक बच्ची फिलहाल अस्पताल में दाखिल है।

थाना बख्शीवाला पुलिस के मुताबिक 12 साल की पीड़ित बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां ने पुलिस को दी शिकायत के बताया कि बेटी रोज आरोपी शुभम कनौजिया के ऑटो में स्कूल आती-जाती थी। सात अगस्त, 2024 को आरोपी बच्ची को ऑटो में बिठाकर पटियाला के खालसा नगर के नजदीक किसी सुनसान प्लॉट पर ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसके बाद भी आरोपी ने बच्ची के साथ कई बार उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची गर्भवती हो गई। बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें