फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
arrested - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पटियाला विजिलेंस ब्यूरो ने अमलोह के एसडीएम के रीडर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बुधवार को उसके दफ्तर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रीडर के खिलाफ केस दर्ज करके विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो केडी शर्मा ने बताया कि सुरिंदर सिंह निवासी गांव भरपूरगढ़ तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब ने शिकायत की थी कि उसके परिवार के पास 39 किल्ले खेतीबाड़ी योग्य जमीन है। इसमें से करीब 36 किल्ले का छह भाई-बहनों में से दो के साथ बंटवारे को लेकर हुए विवाद का केस तहसीलदार अमलोह के चल रहा था। इसमें फैसला सुरिंदर सिंह के हक में न आने के बाद शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एक  अपील एसडीएम अमलोह के पास दायर कर दी। 

इस केस का जल्द व शिकायतकर्ता के हक में फैसला कराने के बदले में एसडीएम के रीडर लक्ष्मीकांत ने सुरिंदर सिंह से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस शिकायत के आधार पर बुधवार को विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर एसडीएम के रीडर को उसी के दफ्तर से 25 हजार की रिश्वत सुरिंदर सिंह से हासिल करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। छापा मारने गई विजिलेंस ब्यूरो की टीम में एसआई प्रितपाल सिंह, एएसआई पवितर सिंह, रजनीश कौशल, विजय शारदा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें