फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी दूध की डेयरी का पर्दाफाश

Mon, 26 Oct 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत विभाग ने मिलावटी दूध तैयार करने वाली एक डेयरी का पर्दाफाश करते हुए वहां से तीन क्विंटल मिल्क पाउडर समेत अन्य सामान बरामद किया है। यह सामान नकली दूध तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।
विज्ञापन


इस सामान को विभाग ने सील करके सैंपल जांच को लैब भेज दिए हैं। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर डेयरी मालिक के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने बताया कि त्योहारों के सीजन में अकसर मिलावटखोरी काफी बढ़ जाती है। एक गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने देवीगढ़ के पास रोशनपुर झुगियां में नरिंदर दूध की डेयरी पर छापा मारा। इसमें मिलावटी दूध व मिलावटी दूध से अन्य खाद्य पदार्थ तैयार होते थे।

रेड के दौरान डेयरी से नकली दूध तैयार करने के लिए रखा करीब तीन क्विंटल मिल्क पाउडर, 70 लीटर वेजिटेबल आयल, 50 किलो क्रीम और 35 किलो पनीर पुलिस की मौजूदगी में बरामद किया गया। इसे विभाग ने जब्त करके सील कर लिया है। इन खाद्य पदार्थों के छह सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला सेहत अधिकारी डा. राजपाल ने बताया कि यह मिलावटी दूध व इससे बने अन्य खाद्य पदार्थों को जीरकपुर व पहेवा क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा था। डेयरी से मिले मिल्क पाउडर व वेजिटेबल आयल के भी मिलावटी होने की उम्मीद है। सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डेयरी मालिक के पास केवल दूध बेचने का ही लाइसेंस था। दूध या दूध से अन्य पदार्थ बनाकर बेचने का कोई लाइसेंस उसके पास नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें