गांव रूकना मुगला स्थित गुरुद्वारे के नजदीक साइकिल सवार व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वनीत कुमार पुत्र पुरशोत्तम लाल वासी अहलकार वाली गली जीरा गेट फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसका साथी सोम प्रकाश पुत्र मुलख राज साइकिल पर सवार होकर शैलर से घर लौट रहे थे।
जैसे ही गांव रूकना मुगला के पास गुरुद्वारे पहुंचे कि एक सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सोम प्रकाश की मौत हो गई।