फाजिल्का-अबोहर मार्ग पर गांव खुईखेड़ा के पास सड़क हादसे में एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। जख्मी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती करवाया।
पुलिस के अनुसार गगनदीप सिंह (20) निवासी सीड फार्म अबोहर अपने साथी संदीप के साथ ससुराल गांव फाजिल्का के निकट ओडीया से एक्टिवा पर सवार होकर अबोहर लौट रहा था।
गांव खुईखेड़ा के पास एक्टिवा में किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सिविल अस्पताल में लाया गया। डाक्टरों ने गगनदीप को मृत घोषित कर दिया।