फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक चार वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस के दावा जल्द गिरफत में होगें आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वर्ल्ड क्लास शहर में अब एक ऐसा लुटेरा गिरोह सक्रिय हो गया है, जोकि उस जगहों पर लोगों को निशाना बनाता है जहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा होता है। एक के बाद एक चार वारदातों को अंजाम दे चुका है। दो वारदातें सोहाना थाने के अधीन हुई हैं। लेकिन अभी तक गिरोह लोगों के लिए पहेली बना हुआ है। गिरोह के सदस्य कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम करने वाले लोगों के मोबाइल और पैसे लूट कर भाग जाते है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लुटेरा गिरोह ने सबसे पहले गांव दांऊ के पास बन रहे मकानों में धावा बोल कर वहां वारदात को अंजाम दिया था। इस जगह से गिरोह ने निर्माणाधीन मकानों में रह रहे लोगों को अपना निशाना बनाते हुए उनसे नकदी व अन्य सामान लूट लिया था। इसके बाद गिरोह ने टीडीआई सिटी में धावा बोल कर वहां पर बन रहे मकानों में रह रहे लोगों से मारपीट कर और लूट की वारदात को अंजाम दिया। पिछले एक माह के अंदर अंदर गिरोह द्वारा सेक्टर 94 में बन रहे कई मकानों में अपनी वारदात को अंजाम दिया और लूटपाट की। साथ ही सेक्टर 94 जिस कालोनी में वारदात हुई उस कालोनी में सुरक्षा गार्ड को भी लुटेरों ने अपना निशाना बनाते हुए उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। अब लुटेरा गिरोह ने एयरपोर्ट रोड पर बसी एयरोसिटी को अपना निशाना बनाया है। एयरोसिटी में लुटेरा गिरोह के करीब आठ सदस्यों ने तीन निर्माणाधीन मकानों में लूट पाट की और यहीं नहीं इस दौरान लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले दो व्यक्तियों को भी तेजधार हथियार मार कर घायल कर दिया। इस दौरान लुटेरे एयरोसिटी में बन रहे मकानों में रहते चौकीदारों और मजदूरों से नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान भी लूट कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें