महिला समेत 6 लोग हेरोइन संग दबोचे
थाना शंभू पुलिस ने दो अलग-अलग केस किये दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा थाना शंभू पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो कारों में सवार महिला सहित छह लोगों से 380 ग्राम हेरोइन बरामद की ही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।
एएसआई पवन कुमार के अनुनर व गश्त के दौरान फोर्स के साथ गांव महिमदपुर मौजूद थे।ो वहां से गुजरी कार को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस ने कार की जांच की तो पुलिस को 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस पार्टी ने कार में सवार गुरजीत सिह पुत्र परमजीत सिंह निवासी जगतपुरा जिला नवां शहर व जसविंदर कौर पत्नी बलिहार राम निवासी गांव समहारी जिला जालंधर को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। दूसरे मामले में एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार वह पुलिस पार्टी के साथ गांव बपरोर मौजूद थे। वहां से गुजर रही कार को पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस ने जब कार की जांच की तो कार सवार लोगों से 40 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार आरोपी रजिंदर सिंह पुत्र कुलंवत सिंह, जोबनजीत सिंह पुत्र हरंबस सिंह, विक्की सिंह पुत्र जीवन सिंह, लखवीर सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी सिटी रामपुरा फूल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।