ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
बटाला। वर्क परमिट के नाम पर टूरिस्ट वीजा देने को लेकर की गई ठगी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि जोड़ियां खुर्द के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह वर्क परमिट पर मलेशिया जाना चाहता था। गांव ढिलवां के ट्रेवल एजेंट अमनदीप सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे वर्क परमिट पर मलेशिया भेज देगा। ट्रेवल एजेंट ने उससे और अन्य पांच लोगों से प्रति व्यक्ति 1 लाख 20 हजार रुपये ले कर टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया। सभी लोगों का 15 दिनों बाद टूरिस्ट वीजा खत्म होने पर उन्हें मलेशिया से वापस आना पड़ा। शिकायत की जांच डीएसपी डेरा बाबा नानक हरिंदर सिंह ने की। जांच में आरोपी पाए जाने पर ट्रेलल एजेंट अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।