फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल से कैदी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाभा मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल से कैदी फरार
विज्ञापन

नशे तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल से बुधवार को एक कैदी फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक कैदी का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नाभा जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि जीत सिंह (55) निवासी गांव मुल्लेवाल जिला संगरूर नशा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा था। जेल द्वारा जिन कैदियों का चाल-चलन अच्छा होता है, उन्हें बुधवार को ग्राउंड में सब्जियां आदि बोने के काम में लगाया हुआ था। जीत सिंह भी यही काम कर रहा था। इसी बीच वह मौके का फायदा उठाकर जेल से फरार हो गया। काम खत्म हो जाने के बाद शाम को कैदियों की गिनती की जाने लगी। गिनती कम निकलने पर जब चेकिंग की गई, तो पता लगा कि जीत सिंह जेल से फरार हो गया। पता लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक जीत सिंह का कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें