फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

स्कूल द्वारा पेपर नहीं लेने पर बच्ची ने पी थी जहरीली दवा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सूलर रोड स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल में पढ़ने वाली छठी क्लास की छात्रा की ओर से जहरीली दवा पीने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

13 साल की पीड़ित रैजमीन कौर की मां गुरप्रीत कौर निवासी ढिल्लों कॉलोनी ने पसियाना थाना पुलिस के पास बयान दिया है। उन्होंने कहा उसकी बेटी माउंट लिटरा जी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार को उसका पेपर था। लेकिन जब वह स्कूल पेपर देने गई तो उसे स्कूल मैनेजमेंट की ओर से पेपर नहीं देने दिया गया। कहा गया कि जब तक वह पेंडिंग फीस जमा नहीं कराएगी, तब तक पेपर नहीं लिया जाएगा। बच्ची को स्कूल में फीस को लेकर काफी बेइज्जत किया गया। दरअसल बच्ची की कुछ फीस पेंडिंग थी। घर वापस आकर परेशान छात्रा ने कोई जहरीली दवा पी ली। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची रैजमीन की मां गुरप्रीत कौर के बयान पर स्कूल प्रिंसिपल मीनू बाठ और क्लास टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल छात्रा पटियाला के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें