160 नशे के कैप्सूल समेत एक गिरफ्तार
राजपुरा। सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से 160 नशे के कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। सदर पुलिस के अधीन आती बंसत पुरा पुलिस चौकी प्रभारी सवरन सिंह पुलिस पार्टी के साथ राजपुरा सरहिंद रोड एजीएम रिसोर्ट पर मौजूद थे। इस दौरान वहां से गुजरे व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रजिंदर कुमार निवासी गांव मुठड़ा जालंधर के तौर पर हुई है।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
राजपुरा। राजपुरा-अंबाला रेलमार्ग पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
रेलवे पुलिस चौकी सहायक इंचार्ज सतविंद्र सिंह चीमा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रविवार सुबह 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। उसके पास से कोई भी पहचान की वस्तु नहीं मिली। उसकी दाहिनी बाजू पर जुगनू लिखा हुआ है। उसने हरे रंग की टी-शर्ट व ग्रे कलर की पैंट पहन रखी थी।