कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल करने के आरोप में सिटी पुलिस राजपुरा ने गुरु अंगद देव कालोनी निवासी अमर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह की शिकायत पर बिट्टू व उसकी पत्नी पिंकी निवासी गुरु अंगद देव कालोनी राजपुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुरानी तकरार में बिट्टू ने उसकी दाईं टांग पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। उसकी पत्नी पिंकी ने डंडे से उसकी पिटाई की और गाली-गलौच किया। इससे वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।