फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा ग्रस्त कार में से 300 बोतलें शराब मिलने से 2 नामजद।

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार से 300 बोतल शराब मिली
विज्ञापन

राजपुरा। थाना सिटी पुलिस ने लिबर्टी चौक के नजदीक हादसे का शिकार हुई कार से 300 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। पुलिस ने घायल कार चालक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराकर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर जातिंदर सिंह ने बताया कि हवलदार जसिवंदरपाल पुलिस पार्टी सहित जब गश्त करते पर लिबर्टी चौक पर पहुंचा। इसी बीच वरना कार निर्माणाधीन ओवरब्रिज से टकरा गई। घायल कार चालक बीरबल निवासी हंसाला हाल आबाद खंडोली को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। कार की तलाशी ली में 300 बोतलें चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई । चालक बीरबल ने बताया कि वह जैनटा निवासी महिमा के साथ यह शराब लेकर आया था। हादसे के बाद जैनटा फरार हो गया। इस पर पुलिस ने कार चालक और जैनटा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें