फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेता हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। छात्रनेता सौरभ पांडेय हत्याकांड के एक अन्य आरोपी महेंद्र यादव को पुलिस ने सोमवार को रुस्तमपुर ढाले से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सरेंडर करने कचहरी पहुंचा महेंद्र पुलिस की घेराबंदी देख भाग निकला था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके में एसएसपी आवास के पास पांच फरवरी 2017 की रात छात्रनेता सौरभ पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से सौरभ के भाई ने बदमाशों की पहचान कर विक्की यादव, सुनील यादव, वैभव, महेंद्र और छोटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वैभव और विक्की ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई थी। उधर, कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को कैंट पुलिस ने सुनील यादव के घर की कुर्की की। कुर्की के बाद महेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी डाल दी, जिसकी खबर पुलिस को लग गई। शनिवार को पुलिस ने महेंद्र को पकड़ने के लिए सुबह से घेरेबंदी शुरू कर दी। कोर्ट में जब महेंद्र सरेंडर के लिए पहुंचा तो पुलिस को देखते ही भाग निकला। सोमवार को भी वह सरेंडर की कोशिश में था लेकिन पुलिस ने रुस्तमपुर ढाले के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें