फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर पांच ने 33 लाख की धोखाधड़ी की

Sat, 06 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
Fraud - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कनाडा भेजने का झांसा देकर एक डाक्टर समेत पांच लोगों की ओर से लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिटी समाना पुलिस ने गांव कुतबनपुर के किसान गुरबाज सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सिटी समाना थाने के एएसआई सुरजन सिंह ने बताया कि गुरबाज सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि आरोपियों डा. अनुपम गजरानी निवासी समानिया गेट पटियाला, समाना के घड़ामा पती एरिया के रहने वाले दंपति नवजोत सिंह व इकमत कौर, नई दिल्ली के परवेश सैनी व सचिन सैनी ने उसके परिवार के पांच सदस्यों को कनाडा भेजवाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने कहा कि कनाडा में वह लोग ज्यादा पैसे कमा सकेंगे। इसके लिए शिकायतकर्ता के परिवार ने आरोपियों को तय सौदे के मुताबिक 33 लाख रुपये भी दे दिए। बाद में आरोपियों ने शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों को न तो कनाडा भिजवाया और न ही मांगने पर पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें