फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के पांच युवक गिरफतार एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

राजपुरा, बनूड़, शाहबाद व लाडवा आदि से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। थाना खेड़ी गंडिया पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से राजपुरा, बनूड़, शाहबाद व लाडवा आदि से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिल व दो चेसिस बरामद की है।
विज्ञापन

डीएसपी घनौर अशोक कुमार ने बताया कि थाना खेड़ी गंडिया पुलिस के एसएचओ प्रेम सिंह की अगुवाई में एएसआई हरदीप सिह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए गांव हरपालपुर मौजूद थे। इस दौैरान मुखबिर से सूचना मिली की गुरजंट सिंह उर्फ जंटी निवासी खानपुर बडिंग, लवप्रीत सिह उर्फ लवी, गुरविंदर सिह उर्फ गिंदा, जशनप्रीत सिह, निवासी मंडियाना पटियाला, परविंदर सिह उर्फ नाणा निवासी खानपुर भोंगला, सिमरनजीत सिह सिंह उर्फ सिमर निवासी डेरा बठोणिया चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए हरियाणा जाने वाले हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ गांव सनौलिया गंदे नाले पर नाकाबंदी कर ली। तीन मोटर साइकिल पर सवार गुंरजट सिह, लवप्रीत सिह, गुरविंदर सिंह, जशनप्रीत सिह, परविंदर सिह को नाकाबंदी से गुजरने के वक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 12 मोटर साइकिल व दो चेसिस बरामद की। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने के बाद पता चल सकेगा कि इन्होंने और कितनी बाइक चोरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें