थाना सिटी पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं से अश्लील करने और मारपीट करते हुए घर का सामान तोड़ने पर तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
थाना सिटी पुलिस के एएसआई नरपिंदर सिंह ने बताया कि राकेश कुमार निवासी महिंदरगंज राजपुरा ने थाना सिटी पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया कि जब वह अपने घर में नही था तो उसकी ग़ैर मौजूदगी में प्रवीण तलवार, मन्नत तलवार व सुमित तलवार निवासी महिंदरगंज राजपुरा अंदर घुस गए। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने उनके घर में पत्नी प्रवीन कुमारी व उसके और पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए घर का सामान भी तोड़ दिया। इससे थाना सिटी पुलिस ने उक्त मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।