फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल भवन के आवास में लगी आग

विज्ञापन
लाखों का नुकसान, रात एक बजे स्टोर रूम से उठी चिंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुृर बुशहर।
खनेरी के एक निजी स्कूल में सोमवार आधी रात को आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घर के भीतर सोई महिला और उनके बेटे को समय रहते आग की भनक लग गई। उन्होंने भागकर जान बचाई।

सोमवार रात मनीष आनंद पुत्र हरबंस आनंद के घर में लगी। जब आग लगी उस समय मनीष आनंद घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी आरती आनंद और उनका बेटा आत्मिक आनंद अंदर सोये थे। आरती ने बताया कि वह हर रोज की तरह रात को करीब 10:30 बजे सो गई। आधी रात को करीब 1 बजे वह पानी पीने के लिए उठी तो देखा कि बाहर वाले कमरे के एक हिस्से में आग की लपटें उठ रही थीं। साथ लगते स्टोर रूम से भी धुआं निकल रहा था। ये देखकर आरती के होश उड़ गए। आरती ने आनन-फानन में बेटे को उठाया और बाहर उसे लेकर बाहर भाग गई। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। अग्निशमन दल भी तुरंत मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग स्टोर रूम में ही ज्यादा फैली हुई थी। इस कमरे में रखे कपड़े और सामान जल गया। जानकारी के मुताबिक इस कमरे में फ्रिज रखा था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि फ्रिज में शॉट सर्किट हुआ और आग सबसे पहले पर्दे में लगी जिसके बाद आग अंदर तक फैल गई। आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग की खासी मशक्कत करनी पड़ी। पूरा घर काले धुएं के आगोश में समा गया। इस कारण अंदर जाना अग्निशमन कर्मियों के लिए खासी चुनौती वाला रहा। कर्मचारियों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


इस बारे में नायब तहसीलदार ने बताया कि रात को करीब 1 बजे खनेरी में एक घर में आग लगी। इससे लाखों का नुकसान हो गया। प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें