90 लाख की धोखाधड़ी, दो पर केस
राजपुरा। सदर पुलिस राजपुरा ने मुर्गीदाना खरीदने के लिए 90 लाख रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लेकर वापस न करने के आरोप में पंचकूला स्थित मैसर्ज सोनू फीड डिस्ट्रीब्यूटर के मालिकों की शिकायत पर रमिंदर सिंह, परमजीत सिंह निवासी हिसार, सूरज बजाज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त आरोपियों रमिंदर सिंह, प्रमजीत सिंह, सूरज बजाज से मुुर्गी दाना खरीद करने के लिए 90 लाख रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाए थे। उसके बाद आरोपियों ने सामान नहीं दिया और ना ही पैसे वापस किए।