बेटी की डांस आइटम को लेकर उत्साहित थी दीपशिखा
दोनों बच्चों को छुट्टी के वक्त खुद रिसीव करने पहुंचा था दंपति
टीचर ने कहा, शाम को स्कूल फंक्शन में लीजा ने लेना था हिस्सा
कार में मिले बैग में पुलिस को शराब की एक बोतल भी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नामी आइलेट्स कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक और उनकी पत्नी दीपशिखा ने सुसाइड करने से चंद मिनट पहले स्कूल में छुट्टी के वक्त अपने बच्चों को रिसीव करने पहुंचे थे। दीपशिखा स्कूल के अंदर गई और लीजा की टीचर से वह ज्वैलरी मांगी, जो उसने शाम को होने जा रहे कार्यक्रम में डांस आइटम के दौरान पहननी थी। वहीं पुलिस को भाखड़ा नहर से निकाली कार से मिले बच्चों के बैग से शराब की एक बोतल भी मिली है।
स्कूल की टीचर के मुताबिक शनिवार शाम साढ़े पांच बजे यूकेजी क्लास की ग्रेजुएशन सेरेमनी थी। इसमें दीपशिखा की एक डांस परफार्मेंस थी। डांस आइटम के लिए ज्वैलरी वगैरह स्कूल की ओर से पेरेंट्स को दी गई थी। शनिवार सुबह 11 बजे जब स्कूल में जल्दी छुट्टी की गई, तो उस समय दीपशिखा ही बच्चों को लेने पहुंची। दीपशिखा ने बेटी की क्लास टीचर से डांस आइटम में पहनने वाली ज्वैलरी मांगी और कहा कि वह शाम को बेटी को अच्छे ढंग से तैयार करके समय पर ले आएगी। टीचर के मुताबिक उस समय नहीं लग रहा था कि वह लोग ऐसा कर लेंगे। दीपशिखा तो बेटी के प्रोग्राम को लेकर काफी उत्साहित लग रही थी। उधर पुलिस को भाखड़ा नहर से निकाली कार से मिले एक बैग में शराब की बोतल भी मिली है।