फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव मीटिंग में गैरहाजिर रहने वाले अकाली पार्षद ने लगाए किडनैप के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली पार्षद ने पुलिस पर लगाए किडनैप करने के आरोप
विज्ञापन

राजपुरा पुलिस ने सिमरनजीत सिंह बिल्ला के आरोपों को नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
अकाली पार्षद सिमरनजीत सिंह बिल्ला ने सोमवार दोपहर बाद जिला अकाली दल बादल के दफ्तर में पत्रकारों को बताया कि वह सुबह निजी कार्य के लिए मोहाली गए थे। वह चुनाव के संबंध में होने वाली वोटिंग में भाग लेने के लिए अपने एक साथी के साथ कार में वापस आ रहे थे तो गगन चौक पर खड़े पुलिस कर्मचारियों, जिनमें कुछ सिविल ड्रेस व बाकी के वर्दी में थे, ने मुझे रोक लिया और गाड़ी से बाहर निकालकर अपनी गाड़ी में बैठाकर सरहिंद की तरफ ले गए। मेरे बार-बार पूछने पर वह कोई भी जवाब नहीं दे रहे थे और कहते रहे चुपचाप बैठे रहो, पुलिस वालों ने 12 बजे सरहिंद से वापस आकर मुझे गगन चौक पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब मैंने अन्य अकाली पार्षदों से बात की तो उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया आधा घंटे पहले ही खत्म हो गई है।
जिला यूथ अकाली दल के प्रधान रणजीत राणा ने बताया कि इस मामले की जानकारी उच्च लीडरशिप को दी जाएगी। उसके बाद पार्टी जो भी फैसला लेगी सभी कार्यकर्ता उस पर चलेंगे। वहीं अकाली पार्षद सिमरनजीत सिंह बिल्ला ने कांग्रेस के साथ मिले होने के खुद पर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह अकाली दल के सच्चे सिपाही हैं। इसके लिए कांग्रेस में जाने की बात तो दूर है वह कभी सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी गुरचरन सिंह ने बताया कि अकाली पार्षद बिल्ला झूठ बोल रहे हैं। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह गगन चौक पर कोई भी नाका नहीं लगाया गया था और न ही राजपुरा पुलिस ने इस प्रकार की कोई कार्रवाई की। फिर भी इस बारे में जांच करवा कर पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें