नाभा में दो गुटों में भिड़ंत दौरान तीन घायल
पटियाला। नाभा के अलहौरा गेट पर उस समय स्थिति गंभीर हो गई, जब एक फास्ट फूड की दुकान पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अगर आम लोग इस खूनी झड़प को न रोकती, तो बड़ी घटना हो सकती थी।
इस दौरान घायल हुए 63 साल के गुरमेल सिंह ने कहा कि वह रेहड़ी से तरबूज ले रहा था, इसी दौरान पास पड़ती फास्ट फूड की दुकान का मालिक उसे आगे-पीछे होने को कहने लगा। जिस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। आपस में तू-तू मैं-मैं हो गई और झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान गुरमेल सिंह के लड़के वहां पहुंच गए। जिसके बाद झगड़ा और बढ़ गया और दोनों गुटों में आपसी भिड़ंत में दौरान गुरमेल सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए। उधर दूसरे पक्ष से 53 साल के बलवीर सिंह का आरोप है कि चार-पांच लोगों ने लाठियां लेकर उन पर हमला किया। बाद में दुकान पर बैठे ग्राहकों साथ भी मारपीट की।