फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज संबंध बनाने से रोकने पर पत्नी ने पति के गले से चाकू आर-पार किया, इलाज दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधों से रोकने पर पत्नी ने पति के गले में चाकू किया आर-पार, मौत
विज्ञापन

आरोपी पत्नी, उसके पिता और प्रेमी खिलाफ हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज
फिलहाल सभी आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला/राजपुरा। थाना सदर राजपुरा के अधीन पड़ते गांव नैना में नाजायज संबंध बनाने से रोकने पर पत्नी ने अपने पति के गले से चाकू आर-पार कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। अब इलाज दौरान युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी, उसके पिता व प्रेमी के खिलाफ हत्या व साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
जांच अधिकारी थाना सदर राजपुरा के इंचार्ज विजयपाल सिंह ने बताया कि गांव नैना के रहने वाले 35 साल के हरविंदर सिंह की शादी होशियारपुर की जसविंदर कौर के साथ 10 साल पहले हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से दोनों में अकसर लड़ाई झगड़ा रहता था। पुलिस के मुताबिक जसविंदर कौर के गगन नाम के एक युवक साथ संबंध थे, जो चंडीगढ़ में नौकरी करता था। हरविंदर सिंह इसे लेकर अपनी पत्नी को रोकता था। पुलिस के मुताबिक 29 मई को हरविंदर सिंह ने घर में शांति के लिए पाठ रखा हुआ था। रात को खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी में इसी बात को लेकर फिर से झगड़ा हो गया। पहले तो जसविंदर कौर ने अपने पति के उठाकर गिलास मारा, लेकिन वह बच गया। फिर गुस्से से भरी जसविंदर कौर रसोई से जाकर चाकू उठा लाई। चाकू के पहले वार से तो हरविंदर सिंह तकिए की मदद से बच गया। अभी हरविंदर सिंह ने अपने मुंह से तकिया हटाया भी नहीं था कि जसविंदर कौर ने उसके दाएं कान के नीचे गर्दन पर पीछे से चाकू मारा, जो आर-पार हो गया। इसी बीच चीख सुनकर हरविंदर सिंह की मां कमरे में पहुंची और खून से लथपथ अपने बेटे को देखकर शोर मचाकर पास रहते रिश्तेदारों को बुलाया। इसी बीच आरोपी जसविंदर कौर मौके से भाग गई, उसके हाथ में चाकू था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायल हरविंदर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में पत्नी जसविंदर कौर, उसके पिता गुरमुख सिंह व प्रेमी गगन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें