फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में भुक्की समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भुक्की समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

राजस्थान से लाए थे, समाना और आसपास के गांवों में करना था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पातड़ां थाना पुलिस ने दो तस्करों को बड़ी मात्रा में भुक्की-चूरापोस्त समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी यह भुक्की चूरापोस्त राजस्थान से लाए थे। इसे महंगे दामों पर समाना व इसके आसपास के गांवों में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों के खिलाफ पातड़ां थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना पातड़ां के इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी हामझेड़ी बाईपास पर गश्त पर थी। इसी दौरान एक कैंटर को रोककर जब इसकी तलाशी ली गई तो इसमें से दो क्विंटल 24 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद की गई। मौके से आरोपी सुखपाल सिंह निवासी गांव मुरादपुरा और गुरजंट सिंह निवासी गांव कंगनवाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह भुक्की वह लोग राजस्थान से प्रति किलो 1500 रुपये लाए थे। आगे इसे समाना व इसके आसपास के गांवों में 3500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक सप्लाई किया जाना था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से तस्करी का काम कर रहे थे। इसमेें वह मोटी कमाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें