फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दवाएं लेने जाती थी, बहाने से कोठी में ले किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से दुराचार के आरोप में दवा दुकान मालिक पर केस
विज्ञापन

डेढ़ साल से धमकी देकर दुराचार करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
एक विवाहिता से दवाओं की दुकान के मालिक की ओर से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सूरज कपूर निवासी मॉडल टाउन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।
जांच अधिकारी एएसआई जगवंत सिंह के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो साल पहले उसके पति रेल हादसे में घायल हो गए थे। इस दौरान पति की बाजू में पस भी पड़ गई। वह अक्सर पति के लिए दवाएं लेने राजिंदरा अस्पताल के पास एक दवा की दुकान पर जाती थी। वह कभी पैसे दे देती और बाकी उधार कर बाद में दे देती थी। डेढ़ साल पहले दुकान मालिक सूरज कपूर उसे यह कहकर अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया कि तेरे परिवार वालों से दवा के उधार संबंधी बात करनी है। वह घर जाने के बजाय आरोपी उसे लेकर नाभा रोड स्थित एक सोसाइटी की गली नंबर दो की एक कोठी में ले गया। उसने वहां पर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में किसी को बताने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां दीं। डरा-धमका कर आरोपी ने बाद में भी कई बार उससे दुराचार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते कई दिनों से वह विवाहिता पर अपने एक दोस्त के साथ संबंध बनाने को मजबूर कर रहा था। इसके बाद विवाहिता ने सारी बात अपने पति को बताई और इस तरह से मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दुकान के मालिक सूरज कपूर निवासी मॉडल टाउन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें