थाना चड़िकके अंतर्गत गांव संधूआ वाला के पास दो बाइक पर सवार 5 लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1.10 लाख रुपये लूट लिए। थाना सिटी साउथ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोगा की अमृतसर रोड स्थित सेंटरिंक फाइनेंस कंपनी का कर्मी सिद्धार्थ गौतम निवासी साहपुर राजेड़ा जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) अपने एक साथी के साथ बाइक पर निहाल सिंह वाला क्षेत्र में वसूली कर मोगा लौट रहे थे।
गांव संधूआ वाला के पास दो बाइक पर सवार 5 लुटेरों ने कर्मियों को घेर लिया और मारपीट कर 1 लाख 10 हजार 600 रुपये लूट लिए।
कर्मियों ने एक लुटेरे को दबोचकर शोर मचा दिया। इस पर पास के भट्ठे से मजदूर आ गए। इस पर बाकी लुटेरे भाग गए। पकड़े गए लुटेरे को पुलिस हवाले कर दिया गया।